मुख्यमन्त्री ने मसूरी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि! – Idea for News

मुख्यमन्त्री ने मसूरी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि!

मुख्यमन्त्री ने मसूरी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि!

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में 02 सितम्बर 1994 को मसूरी गोली कांड में शहीद हुए आन्दोलनकारियों स्व0 बेलमती चैहान, स्व0हंसा धनई, स्व0बलबीर सिंह नेगी, स्व0 धनपत सिंह, स्व0 मदन मोहन ममगाई एवं स्व0 राय सिंह बंगारी को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए इन जाबांजों के बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन दुनिया के अन्य आन्दोलनों से अलग रहा है। इस आन्दोलन में मातृशक्ति एवं सैनिक पृष्ठभूमि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा आन्दोलन था जो लगातार चलता रहा। आन्दोलन के दौरान इसमें कभी भी ब्रेक नहीं लगा। इस आन्दोलन में  प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की किसी न किसी रूप में भागीदारी रही। प्रेस ने भी समाचार पत्रों के माध्यम से इस आन्दोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मसूरी सिविल अस्पताल के अवशेष कार्य को तीन माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सिला और चलचला गांव के प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रूपये का मुआवजा दिया जायेगा।  मसूरी में वेंडर जोन बनाया जायेगा। भिलाडू स्टेडियम का शेष कार्य एवं जल निगम मसूरी की सीवर लाइन तथा सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। उन्होंने एम.डी.डी.ए. के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहीद स्थल पर पूरी छत को कवर कर बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी की आबादी 50 हजार है जबकि प्रतिवर्ष यहां 30 लाख पर्यटक आते हैं। पार्किंग की छमता कम है इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही मोनो रेल पहुंचाने के लिए योजना बनाई जा रही है।  

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियो ंके सपनों को साकार करने के लिए जैसा राज्य वे चाहते थे उसके अनुरूप हमें राज्य के विकास को आगे बढ़ाना होगा।

इस अवसर पर विधायक  श्री गणेश जोशी, विधायक श्री प्रीतम सिंह चैहान, विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी श्री मनमोहन मल, पूर्व विधायक  श्री जोत सिंह गुनसोला एवं श्री नरेश बंसल ने भी उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *