भ्रष्ट डीजीएम भाकुनी को निकाल बाहर करो सरकार- मोर्चा – Idea for News

भ्रष्ट डीजीएम भाकुनी को निकाल बाहर करो सरकार- मोर्चा

भ्रष्ट डीजीएम भाकुनी को निकाल बाहर करो सरकार- मोर्चा #वर्ष 2019 में डोईवाला थाने में पंजीकृत हुआ था भ्रष्टाचार नि. अधि. के तहत मुकदमा | #13 लाख नगद व लाखों- करोड़ों की संपत्ति के कागजात हुए थे बरामद| #वर्तमान में डीजीएम कटापत्थर की दी गई है जिम्मेदारी | विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि अप्रैल 2019 को थानाध्यक्ष कोतवाली, डोईवाला द्वारा अधिशासी अभियंता पशुलोक बैराज, यूजेविएनएल श्री विनोद भाकुनी के वाहन से 13.09 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे एवं लाखों- करोड़ों रुपए मूल्य के जमीनों के कागजात बरामद किए गए थे,जिसके बारे में श्री भाकुनी कोई जवाब नहीं दे पाए |उक्त मामले में 12/4/ 2019 को इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) बी व सहपठित धारा 13(2) के तहत एनसीआर पंजीकृत की गई थी | अधिशासी अभियंता, पशुलोक बैराज में रहते हुए इनके द्वारा भ्रष्टाचार के कई करनामें किए गए थे | पिन्नी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त् ऐसे अधिकारी को विभाग द्वारा डीजीएम, कटापत्थर बैराज की जिम्मेदारी के अतिरिक्त डीजीएम, पीसीएम, डाकपत्थर की जिम्मेदारी भी दी गई है | ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों का ही बोलबाला है तथा इमानदारों को हासिये पर डाला गया है | ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को जिम्मेदारी देना ईमानदार अधिकारियों के हितों से खिलवाड़ है | जब तक इनके खिलाफ जांच पूरी नहीं हो जाती, इनको मुख्यालय से ही संबद्ध किया जाना चाहिए था | मोर्चा शीघ्र ही उक्त भ्रष्ट अधिकारी के कारनामों के खिलाफ शासन में दस्तक देगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *