भारतीय जनतायुवा मोर्चा का मिलेनियम वोटर्स अभियान– नेहा जोशी !
राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारीनेहा जोशी जीने कार्यक्रम की तैयारी से सम्बंधित बैठक ली
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जी की अगुवाई में 25 जनवरी सेभारतीय जनतायुवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर्स अभियान शुरू किया । इस अभियान के तहत वर्ष 2000 के बाद जन्में सभी युवाओं को मतदाता के रूप में मतदाता सूची में नामदर्ज करवाया जाएगा । इसीक्रम में ४ मार्च को भाजपा महानगर देहरादून एक कार्यक्रम करने जा रहाहै जिसमें पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता प्रतिभागकरेंगे ।
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारीनेहा जोशी ने इस कार्यक्रम से सम्बंधित एक बैठक अपने आवास पर आयोजितकरी। इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर, मिलेनियम वोटर्स अभियानके महानगर संयोजक अंशुल चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, पूर्वमहानगर अध्यक्ष रणजीत भंडारी, महामंत्री राजेश रावत और प्रदीप आनंदतथाभाजयुमोमहानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /