प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात-गणेश जोशी!   – Idea for News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात-गणेश जोशी!  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात-गणेश जोशी!  

दून विहार में क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-संवाद कार्यक्रम का श्रृवण करते मसूरी विधायक, गणेश जोशी।
रविवार को जाखन स्थित दून विहार वार्ड 06 में मसूरी विधायक गणेश जोशी के आह्वान पर नवनिर्वाचित स्थानीय पार्षद संजय नौटियाल द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ प्रधानमंत्री महोदय की ‘‘मन की बात’’ का श्रृवण किया।
          इस दौरान प्रधानमंत्री महयोदय द्वारा श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर देने के क्रम में ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को रेडियो आधारित करने की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने हिमांचल प्रवास के प्रसंग को याद किया गया। मसूरी की निशा बहुगुणा द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री द्वारा पीढ़ियों के बीच बढ़ रहे कम्युनिकेशन गैप जैसे विषय पर चर्चा की। आज लगभग प्रत्येक परिवार में माता-पिता तथा उनके बच्चों के बीच एक संवाद शून्यता पैदा होती जा रही है, इस बेहद संवेदनशील तथा हर घर के किस्से को प्रधानमंत्री द्वारा बेहद सहज एवं सरल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम म्गचमबज करने के स्थान पर
        ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जन समुदाय के साथ चौपाल करते हुए विघायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां विविधताओं के इस देश को एक सूत्र में पिरो दिया गया है वहीं राष्ट्र की ऊर्जा यानि युवा शक्ति को भारत निर्माण के नए आयाम दिखाए हैं।
इस दौरान स्थानीय पार्षद संजय नौटियाल, सिकंदर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, मोहन प्रधान, रेखा चौहान, सुरेन्द्र नेगी, मेहरबान सिंह रावत इत्यादि उपस्थित रहे।
आइडिया फॉर न्यूज़ केलिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *