पेशेवर अपराधियों  को जल्द किया जायेगा सलाखों के पीछे -अशोक कुमार ! – Idea for News

पेशेवर अपराधियों  को जल्द किया जायेगा सलाखों के पीछे -अशोक कुमार !

पेशेवर अपराधियों  को जल्द किया जायेगा सलाखों के पीछे -अशोक कुमार !

अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/निदेशक अभियोजन, उत्तराखण्ड द्वारा अभियोजन में गुणवत्ता लाने एवं अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में  पुलिस मुख्यालय सभागार में सम्पूर्ण प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों की एक बैठक ली गयी तथा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कानून एवं वित्त से सम्बन्धित जानकारियां दी गयी।
अशोक कुमार द्वारा सभी अभियोजन अधिकारियों को निम्न बिन्दुओं पर निर्देश दिये गयेः-
1-           पेशेवर अपराधों जैसे चोरी,लूट, नक्बजनी एवं गैंगस्टर की पैरवी माननीय न्यायालय मे सही से की जाये।
2-           नामिका अधिवक्ता जो सही से पैरवी नहीं कर रहे है उन्हें हटाने के लिये शासन से पत्रचार किया जाये।
3-           अधिक से अधिक मामलों में माननीय न्यायालयों में अपील की जाये।
4-           मालखानों में लम्बित पड़े माल मुकदमाती का निस्तारण अधिक से अधिक किया जाये।
5-           सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाये। 
निदेशक महोदय द्वारा सभी जनपदों के अधिकारियों द्वारा अभियोजित किये गये मामलों में विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों का मूल्यांकन कर निर्देश दिये कि अभियोजन की ओर से किसी भी मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी /
इस अवसर पर हरिविनोद जोशी, अपर निदेशक (विधि), अभियोजन निदेशालय सहित अन्य अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *