पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का मुख्यमन्त्री करेंगे अनवरण ! – Idea for News

पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का मुख्यमन्त्री करेंगे अनवरण !

पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का मुख्यमन्त्री करेंगे अनवरण !

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में चौहान (क्षत्रिय) महासभा, हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। चौहान (क्षत्रिय) महासभा के प्रतिनिधिमण्डल ने हरिद्वार बहादराबाद बी.एच.ई.एल. तिराहे पर स्थापित होने वाली सम्राट पृथ्वीराज चैहान की भव्य प्रतिमा के अनावरण हेतु समय प्रदान करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि क्षत्रिय महासभा द्वारा हरिद्वार में सम्राट पृथ्वीराज चैहान की भव्य प्रतिमा निर्माण का कार्य सराहनीय प्रयास है। 

इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चैहान सहित महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट / 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *