पाकिस्तान मुर्दाबाद’ पर गुस्से में गुलाम, टूटा सीमा हैदर के पहले पति का सब्र किया ये ऐलान! – Idea for News

पाकिस्तान मुर्दाबाद’ पर गुस्से में गुलाम, टूटा सीमा हैदर के पहले पति का सब्र किया ये ऐलान!

पाकिस्तान मुर्दाबाद’ पर गुस्से में गुलाम, टूटा सीमा हैदर के पहले पति का सब्र किया ये ऐलान!

गुलाम हैदर ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे पर विरोध जताया है. गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा हैदर अपनी अक्ल खो चुकी हैं. सीमा को भारत सरकार जेल में रखे.

पाकिस्तान से इंडिया आईं सीमा हैदर की कहानी हर दिन नया मोड़ ले रही है. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा अपनी अक्ल खो चुकी है. सरकार को चाहिए कि उसे जेल में रखे. इसके साथ ही गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है. गुलाम हैदर 15 अगस्त पर सीमा हैदर की तरफ से लगाए गए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे पर भी आपत्ति जताई. गुलाम हैदर ने कहा कि नारे लगाना गलत है. सीमा अक्ल खो चुकी है. गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि बच्चों की वापसी के लिए भारत तक भी जाना तो पड़ा वो जरूर जाएंगे

सीमा हैदर के पीछे है किसका हाथ?

इसके अलावा सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि बच्चों को वापस भेज दिया जाए. सीमा हैदर को लेकर गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा को जेल में रखें, उसके पीछे किसी बड़े शख्स का हाथ है

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों पर गुलाम की आपत्ति

गुलाम हैदर ने कहा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना गलत है. सचिन मीणा अहम किरदार है. सीमा के पीछे बड़े लोगों का हाथ है. सीमा ने ऐसा कौन सा काम किया जो फूल और माला पहनाई जाएं. ये गलत बात है. हम रिक्वेस्ट करते हैं. बच्चो कों नारों से दूर रखें. बच्चों को यहां भेजा जाए. सीमा हैदर ने धर्म छोड़ा, परिवार छोड़ा, तब भी वो खुश है.

सीमा को जेल में रखने की अपील

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए ब्यूरो की रिपोर्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *