देहरादून में 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। – Idea for News

देहरादून में 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया।

देहरादून में 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को स्थानीय पवेलियन ग्राउण्ड में यूथ फाउण्डेशन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय धन्वन्त्री वैद्यशाला द्वारा लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। कैम्प में लगभग 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिव्यांगों को व्हील चियर का वितरण भी किया। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्त दान पुण्य का काम है। एक यूनिट रक्त दान से चार लोगों को जीवन मिलता है। आज 500 लोगों के रक्तदान करने से दो हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के हितों के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं तथा सार्वजनिक उद्यमों निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित 03 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 04 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। दिव्यांगों की सुविधा हेतु विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु सुरक्षा प्रदान किये जाने, परीक्षा केन्द्र बहुमंजिले भवन में होने की स्थिति में भूतल स्थित कक्ष में सीट आवंटित किये जाने  की व्यवस्था की गई है।

देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *