एक साल में 1100 से अधिक डाॅक्टरों की नियुक्ति- सी.एम   – Idea for News

एक साल में 1100 से अधिक डाॅक्टरों की नियुक्ति- सी.एम  

एक साल में 1100 से अधिक डाॅक्टरों की नियुक्ति- सी.एम  

मुख्यमंत्री ने शनिवार को हिन्दू नेशनल स्कूल देहरादून में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और लाॅयंस क्लब देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कैंसर कैम्प में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मोबाईल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर वैन का अवलोकन भी किया। इस वैन में कैंसर के विभिन्न जाॅच सम्बन्धी उपकरणों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर जैसे घातक रोग के लिए शिविर का आयोजन करने एवं लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तो बीमारियों का समाधान स्वयं कर सकते हैं। कैंसर से बचने के लिए समय पर सचेत होना जरूरी है। प्रारम्भिक चरण में इस रोग का पता चलना जरूरी है। उन्होंने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को देशभर में कैसर के शिविर लगाने और कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रयास किये हैं। एक साल में 1100 से अधिक डाॅक्टरों की नियुक्ति की गई। 37 अस्पताल टेलीमेडिसिन एवं टेलीरेडियोलाॅजी से जोड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जा रहा है। 
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल गोयल, विनय गोयल, सुनील उनियाल ‘गामा’ नरेश बंसल, कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से संजीव जैन आदि उपस्थित थे।
देहरादून से आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *