एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर किया मोर्चा टीम ने भ्रमण – Idea for News

एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर किया मोर्चा टीम ने भ्रमण

एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर किया मोर्चा टीम ने भ्रमण

#ओवर स्पीड से हो रही दुर्घटना पर विभाग ले संज्ञान | #लाइसेंसिंग प्रक्रिया से जुड़े मामलों में अनावश्यक परेशानी न हो आवेदकों को | |#मोटरसाइकिल साइलेंसर के माध्यम से फोड़े जा रहे पटाखों पर हो सीज की कार्रवाई | #जनसाधारण की सुविधा हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर हो डेवलप | विकासनगर- एआरटीओ कार्यालय, विकासनगर में व्याप्त व्यवस्थाओं एवं जनसाधारण की सुविधाओं को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एआरटीओ (प्रशासन) श्री मनीष तिवारी व मोर्चा साथियों के साथ कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखी एवं यातायात, ओवर स्पीडिंग व मोटरसाइकिल चालकों के आतंक से जनता को निजात दिलाने की मांग की एवं सुझाव दिया | नेगी ने कहा कि ओवर स्पीडिंग के चलते कई लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं तथा कई चोटिल हैं| इसके अलावा बाइकर्स द्वारा साइलेंसर के माध्यम से पटाखे फोड़े जा रहे हैं, जिस कारण हृदय रोग से पीड़ित व अन्य मरीज व आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे निजात दिलाने हेतु इनकी बाइकों को सीज किए जाने हेतु पुलिस की मदद लेकर कार्रवाई कठोर करनी चाहिए | इसके अतिरिक्त लाइसेंसिंग प्रक्रिया में अनावश्यक रोडा अटका कर आवेदक को परेशान ने किया जाने का भी आग्रह किया गया एवं चेतावनी भी दी गई | उक्त के अतिरिक्त जनसाधारण की सुविधा के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने हेतु भी कहा गया, जिसके लिए शासन से बजट उपलब्ध कराने की बात नेगी ने कही | नेगी ने कहा कि अगर शीघ्र ही इन तमाम अव्यवस्थाओं पर संज्ञान न लिया गया तो एआरटीओ कार्यालय को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे | मोर्चा टीम में -महासचिव आकाश पंवार,प्रवीण शर्मा पिन्नी, संजय गुप्ता भीम सिंह बिष्ट व अनुज अग्रवाल मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *