उत्तराखण्ड के दूरस्थ गाँवों बिजली से रोशन हुए! – Idea for News

उत्तराखण्ड के दूरस्थ गाँवों बिजली से रोशन हुए!

उत्तराखण्ड के दूरस्थ गाँवों बिजली से रोशन हुए!

उत्तराखण्ड के दूरस्थ गाँवों में सीएम एप ने पहुचाई बिजली, पहली बार बिजली से रोशन हुए कई गाँव/
यह संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आफिशियल सीएम एप पर दर्ज शिकायत से। मोबाइल एप पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के उच्चाधिकारियों को जिन गाँवों में बिजली नहीं पहुची हैं वहां बिजली पहुँचाने के लिए निर्देशित किया था ।
ग्रामीण विधुतीकरण समाधान क्रमांक –1
रतगाँव  क्षेत्र के निवासी प्रदीप सिंह फरस्वाण ने उत्तराखण्ड सीएम एप पर रतगांव की जनसमस्याओं के संबंध में शिकायत दर्ज की थी।
राज्य गठन से पहले व बाद में गांव को विद्युतीकरण को लेकर शासन प्रशासन से लगातार मांग की जाती रही है
मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर ग्राम रतगाँव, जिला चमोली में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुची है।
ग्रामीण विधुतीकरण समाधान क्रमांक –2  
जिला-चमोली के ग्राम रुईसाण पो0ओ0-डुंगरी थराली, निवासी विक्रम सिंह ने सीएम एप पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आज भी हमारा गांव इस चका-चैंध दुनिया से दूर है, किसी एक कोने में जहाँ कि आज तक बिजली नहीं है। 
ग्रामीण विधुतीकरण समाधान क्रमांक –3  
 चमोली जिले के थराली ब्लाक में कोलपूड़ी गांव से मुकेश सिंह फरस्वाण ने सीएम एप पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरे गांव में अभी भी लोग बिजली से वंचित है।
ग्रामीण विधुतीकरण समाधान क्रमांक –4  
जिला-चमोली  के ग्राम देवसारी तोक गर्जाखर्क सिरगाड, ब्लॉक देवाल, तहसील थराली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गाँव के लिए लगभग 10 साल पहले बिजली की लाइन बिछाई गई थी। लेकिन यह बिजली की लाइन ठीक ढ़ंग से तथा ठीक जगह से नहीं बिछाई गई थी जिस कारण से लाइन बिछाने के कुछ ही समय बाद लाइन पूरी तरह छतीग्रस्त हो गई थी
ग्रामीण विधुतीकरण समाधान क्रमांक –5  
ऐसे ही शिकायत कुमाऊं मंडल के चम्पावत जिले बाली गाँव, पटन गाँव, ब्लाक पाटी, के निवासी जगदीश सिंह ने सीएम एप पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गाँव में अभी तक बिजली नहीं पहुँची है।
उपरोक्त सभी शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों ने अपने गाँवों में पहली बार बिजली पहुंचाने पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया है
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट /  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *