उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान – Idea for News

उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान

उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान

शासन की ओर से होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग से प्रदेश के सभी हेलिपैड की सुरक्षा के लिए होमगार्ड उपलब्ध कराने की बात कही है। शासन के निर्देश पर आईजी-कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट से नौ-नौ होमगार्डों के नामों की सूची मांगी है।

सूची मिलने के बाद होमगार्डों की हेलिपैड पर तैनाती की जाएगी। प्रदेश मेें लगातार होमगार्डों के लिए नई पहल शुरू करने के साथ ही नई सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। हाल ही में सूबे के महिला और पुरुष होमगार्डों को पिस्तौल से लेकर एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे इतर, होमगार्डों के ऊपर अब तक वीआईपी, वीवीआई, अपराध और यातायात की कमान संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन अब होमगार्डों को एक और बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है।

जल्द ही होमगार्डों के हाथों में प्रदेश के सभी 13 हेलिपैड की सुरक्षा की कमान होगी। शासन की ओर से हर होमगार्ड विभाग से नौ-नौ होमगार्डों के नाम की सूची मांगी गई है। सूची में वही होमगार्ड शामिल होंगे जिन्होंने एसएलआर की ट्रेनिंग ली हुई है। इनमें महिला और पुरुष होमगार्ड शामिल होंगे। सूची में भेजे जाने वाले नामों पर आईजी केवल खुराना की मुहर लगते ही होमगार्डों की हेलीपैड पर ड्यूटी लगाई जाएगी।

प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 13 हेलिपैड बने हुए हैं। इनमें से केवल छह ही हेलिपैड संचालित हैं। अन्य सात हेलिपैड को बनाने का काम प्रगतिशील है। फिलहाल छह हेलिपैड पर ही तैनाती की जाएगी। जब अन्य हेलिपैड बनकर पूरी तैयार हो जाएंगे। तब इन पर भी तैनाती होगी।

आईडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *