*आज का इतिहास 4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—-*

*आज का इतिहास 4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—-*

गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने 1860 में पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
इंग्लैंड में स्मॉग की 1952 में घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
दक्षिणी अमरीका में ऐटलांटिक महासागर में स्थित बरमूडा द्वीप के बारे में 1952 में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ़ेन्स आरंभ हुई।
भारत और नेपाल के बीच 1959 में गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
फिलीपींस के एक गाँव में 2006 में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को 2008 में क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
*4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :—-*
फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का 1748 में जन्म हुआ।
इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म 1888 में हुआ।
प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक विद्याभूषण विभु का जन्म 1892 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक श्रीनिवास कृष्णन का जन्म 1898 में हुआ।
भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म 1910 में हुआ।
हिंदी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म 1910 में हुआ।
भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म 1919 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी सुनीता रानी का जन्म 1979 में हुआ।
*4 दिसंबर को हुए निधन:—*
हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन 1962 में हुआ।
*4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:—*
भारतीय नौसेना दिवस

Idea for news ke liye dehradun se Amit singh negi ki report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *