आज का इतिहास 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

आज का इतिहास 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

अदा केपले यूएस में 1870 को लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।
सर्बिया ने 1876 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
फ्रेडरिक डगलस 1888 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।
सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 में हुई।
लंदन में टॉवर ब्रिज काे 1894 में खाेला गया।
दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1914 में पहली बार गिरफ्तार किया गया।
फासीवाद के खिलाफ 1933 को एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने 1934 में अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में 1937 को जारी किया गया था।
बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार 1938 में कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा 1947 में की गई।
अमेरिका ने 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
रवांडा और बुरूंडी देश 1962 में स्वतंत्र हुये।
अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन 1966 में किया गया।
लेबनान में 1985 को बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।
पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
हांगकांग पर से 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2000 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को 2008 में संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को 2008 में इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
30 जून को जन्मे व्यक्ति –
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म 1903 में हुआ।
भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म 1911 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म 1928 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 1934 में हुआ। अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म 1966 में हुआ था।
श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म 1969 में हुआ।
30 जून को हुए निधन –
भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन 1917 में हुआ
चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन 2003 में हुआ।

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए लखनऊ से अनुज त्यागी देहरादून से अमित सिंह नेगी के साथ ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *