*आज का इतिहास  19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –*

*आज का इतिहास  19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –*

स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध 1333 में हुआ जिसमें अंग्रेजो ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।
प्रशिया के बर्लिन में 1510 को 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को 1553 में नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने 1702 में चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में 1763 को ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
चार्ल्स डार्विन 1836 में मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।
पहला महिला अधिकार सम्मेलन 1848में न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।
ताइपिंग विद्रोह में 1864 को नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।
फ्रांस ने 1870 में प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1900 को पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने 1916 में जर्मन सेना पर हमला किया।
फ्रांस में 1926 को एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
एडोल्फ हिटलर ने 1940 में ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने 1941 में ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने 1943 में रोम पर आक्रमण किया।
पहली बार 1961 को विमान में फिल्म दिखायी गयी।
जॉय वॉकर 1963 में विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
अमेरिका ने 1967 में चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय 1969 में लिया।
अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने 1969 में यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां 1974 में लंदन से दिल्ली लाई गयी।
निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति 1979 में सफल हुई।
रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता 1995 में सम्पन्न।
आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1997 को तीन साल में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी।
रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को 2003 को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर 2004 में एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 में अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 2007 में 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

*19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति –*
रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म 1814 हुआ था।
स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म 1827 हुआ था।
जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म 1881 में हुआ।
रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म 1893 में हुआ।
बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्‍म 1894 हुआ था।
भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म 1938 में हुआ।
भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्‍म 1948 हुआ था।
मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्‍म 1909 हुआ था।
मलेशिया के राजा तुअंकु जाफडर इब्नी अलमर्हम तुअंकु अब्दुल रहमान का जन्म 1922 में हुआ।
द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्‍म 1925 में हुआ था।
भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्‍म 1938 हुआ था।
*19 जुलाई को हुए निधन –*
दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन 1965 में निर्वासन के दौरान हो गया।

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se Amit singh Negi ke sath byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *