कैबिनेट  मंत्री गणेश जोशी को रक्षासूत्र बांधती नगर निगम की महिला पर्यावरण मित्र।*

कैबिनेट  मंत्री गणेश जोशी को रक्षासूत्र बांधती नगर निगम की महिला पर्यावरण मित्र।*

देहरादून 11 अगस्त। पूरे देशभर में आज भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक ‘रक्षा बंधन’ का पावन पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में भी रक्षाबंधन का पवित्र पर्व बड़े हर्षोल्लास साथ मनाया जा रहा है। रखा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को बड़ी संख्या में देहरादून नगर निगम की महिला कर्मियों (पर्यावरण मित्रों) ने रक्षासूत्र बांधा। कैंप कार्यालय पहुंची नगर निगम की महिला पर्यावरण मित्रों ने एक-एक कर काबीना मंत्री गणेश जोशी के हाथों में रांखी बांधी और उनके लंबी उम्र की कामना की। रांखी बांधनें के बाद मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किये एवं मिष्ठान वितरित किया। वहीं इसके उपरांत आर्मी सीएसडी कैंटीन पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीएसडी कैंटीन की महिला कार्मिकों से रांखी बंधवाई। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा सूत्र बँधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबधन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा सम्मानपूर्वक जरूर फहराएं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद सतेन्द्र नाथ, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।

आइडिया फॉर न्यूज के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *