इतिहास की 02 नवम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

 

*इतिहास की 02 नवम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 02 नवम्बर 2022*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 21:12 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 25:44 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव – 10:07 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* गण्ड – 10:26 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:33
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 14:09
*🌛चन्द्रराशि-* मकर 14:17 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:27
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 21:12 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत आमला नवमी (आंवला वृक्ष पूजा पश्चात् उसके नीचे भोजन), जगद्धात्री पूजा ,कुष्मांड नवमी , महापात , त्रेतायुगादि (मतान्तरे) , श्री विष्णु त्रिरात्रारम्भ ( विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान ) , पंचक 14:16 से शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग जारी , श्री बसन्त कुमार जयन्ती व पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 19:32 तक पश्चात् एकादशी शुरु , आशा दशमी ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*इह लोके हि धनिनां*
*परोऽपि स्वजनायते ।*
*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*
*सर्वदा दुर्जनायते ॥*
*भावार्थ👉*
_इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं ।_
🌹

*2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1749 – अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।
1772 – बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1795 – कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1884 – तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2014 – पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2019 – कैलिफोर्निया के जंगल में एक और आग, हजारों लोग घर छोड़ने पर बाध्य हुए।
2019 – अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दी।
2020 -प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी।
2020 – फ्रेंच सैनिकों ने सेंट्रल माली में हवाई हमला किया जिसमें आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कम से कम 50 जिहादी मारे गए।
2021 – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान भी किया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।
2021 – चुनौतीपूर्ण व्यापार और कानूनी माहौल के कारण याहू ने चीन से बाहर निकलने का निर्णय लिया।

*2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1833 – महेन्द्रलाल सरकार – समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले ।
1877 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1883 – बसंत कुमार दास – असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1929 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1929 – अमर गोपाल बोस – बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1969 – संजीव बजाज एक भारतीय व्यवसायी और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एमडी और सीईओ।
1981 – ईशा देओल – एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।
1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
1985 – डायना पेंटी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ।

*2 नवंबर को हुए निधन👉*

1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1965 – रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1990 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे भारत के एक अग्रणी उद्योगपति थे।
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर – भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ।
2020 – बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन।
2020 – मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता और वॉयसओवर कलाकार आशीष कक्कड़ का निधन हुआ ।
2020 – विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी. एन. कृष्णन का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

*2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री बसन्त कुमार जयन्ती ।
🔅 पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*🎊 आज का राशिफल 🎊*
*दिनांक : 02 नवंबर 2022*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। इसका कुछ ना कुछ शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा। वैसे तो आज आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा। किसी से भी कार्य निकालना आसान होगा लेकिन स्वभाव में जिद भी अधिक रहने के कारण लोग आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं। आज इसका कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में मानहानि हो सकती है, सतर्क रहें। परिवार का वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति के लिए जिद बहस पर उतरेंगे। कारोबार की स्थिति आज धीमी रहेगी फिर भी अचानक धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज कोई पुराना रोग हो सकता है। खानपान संतुलित रखना आवश्यक है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन वैसे तो किसी ना किसी रूप में आप को लाभ जरूर देगा लेकिन मन में किसी अरिष्ट का भय दिन भर परेशान रखेगा। आप अध्यात्म से प्रेरित रहेंगे परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने निजी स्वार्थों को त्याग अन्य लोगों सहायता करेंगे से बाद में स्वयं ही मानसिक उलझन में फसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अपने मन के विचार खुलकर कहे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मानहानि के प्रसंग भी बनेंगे लेकिन इनकी परवाह आज ना ही करें वरना सोचे हुए कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। घरेलू वातावरण आज शांत बना रहेगा परिवार के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज संतान के ऊपर नजर रखना आवश्यक है। सेहत आज छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य ही रहेगी। आज अल्प धन-लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा बचत होगी ही नहीं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में राहत भरा रहेगा सेहत प्रातः काल की समय थोड़ी नरम रहेगी शारीरिक अकड़न पेट दर्द कब्ज गैस की शिकायत परेशान करेगी। लेकिन मध्यान्ह के बाद स्थिति में सुधार आएगा फिर भी आपकी कार्य करने की धीमी गति लोगों से आलोचना करवाएगी। मध्यान्ह बाद धार्मिक भावनाओं का उदय भी होगा लेकिन किसी ना किसी कार्य में व्यस्तता के चलते इसके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा अवश्य मिलेगी लेकिन आर्थिक मामलों में असफलता ही हाथ लगेगी। धन की आमद खर्च के अनुपात में कम रहने से आय व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। व्यवसाइयों की तुलना में नौकरीपेशा जातक अधिक प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी आनंद मिलेगा। आज यात्रा से बचें खर्च के सिवा कुछ प्राप्ति नहीं होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहने वाला है। प्रातः काल से ही सेहत में नरमी बनेगी इसका मुख्य कारण पूर्व में बरती असंयमित दिनचर्या सेहत की अनदेखी बनेगी आज शारीरिक रूप से सामर्थ्य कम रहने पर भी मन कामवासना में भटकेगा इससे दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा समस्या गंभीर होने पर बाद में संभाल नहीं पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता रहेगी एक आध सौदा बनने पर आवश्यकता से कुछ कम धन की प्राप्ति हो जाएगी। आज ज्यादा भागदौड़ एवं जोड़-तोड़ की नीति से बचें आकस्मिक यात्रा के प्रसंग भी बन रहे है। यथासंभव आज इसे टालने की कोशिश करें अन्यथा धन एवं सेहत दोनों खराब होंगे। दांपत्य जीवन में भी पल पल में परिवर्तन आएगा पति पत्नी एक दूसरे को शक की निगाह से देखेंगे। ठंडी तरल पदार्थों के सेवन से बचें जुकाम गला खराब खांसी होने की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप की सोची हुई योजनाएं सफल अथवा प्रगति करेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन आप जिस भी कार्य को अथवा जिस किसी भी व्यक्ति का सहयोग करने का विचार करेंगे उसमें परिजन ही बाधक बनेंगे परिवार में छोटे भाई का अमर्यादित आचरण घर में अशांति बना सकता है। कार्यक्षेत्र पर जिस समय लाभ की संभावना रहेगी उस समय ना होकर अकस्मात होगी सार्वजनिक क्षेत्र पर पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी इसका कारण भी परिवार के बुजुर्ग रहेंगे। धर्म-कर्म में कम ही रुचि लेंगे इसके विपरीत अनर्गल प्रवृतियों में मन अधिक भटकेगा कार्य क्षेत्र पर स्त्री के सहयोग से कोई नया सौदा मिल सकता है। आंखों में जलन अथवा सर दर्द से कुछ समय के लिए परेशानी होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन प्रातः काल से ही आपके अंदर बुद्धि विवेक का विकास होगा कुछेक घरेलू एवं व्यवसायिक कार्य आपकी दूर दृष्टि से पूर्ण होंगे लेकिन इसका विपरीत प्रभाव आपके स्वभाव पर पड़ेगा अहभ की भावना जागृत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण आज जिन कार्यों में लाभ की आशा रखेंगे उनसे निराश होना पड़ेगा लेकिन आज कहीं से अकस्मात धन मिलने की भी संभावना है परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा माता से स्नेह संबंध लेकिन पिता से किसी अंदरूनी मामले को लेकर वैचारिक मतभेद उभरेंगे दांपत्य सुख ठीक-ठाक ही रहेगा फिर भी पति पत्नी को आपस में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है सार्वजनिक जीवन वैसे तो ठीक ही रहेगा फिर भी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आप की छवि खराब होगी। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पिता की सेहत में कुछ ना कुछ विकार आने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है घर एवं बाहर विवेकी व्यवहार रखें बचते बचते भी कलह क्लेश होने की प्रबल संभावना है परिवार का वातावरण किसी पुराने मामले को लेकर गर्म रहेगा खासकर भाई बंधुओं से अहम को लेकर टकराव होने की आशंका है चल अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में अपने विचार अन्य लोगों के विचार सुनने के बाद ही रखें मातृ पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं कार्य क्षेत्र पर बीते दिनों की तुलना में आज कुछ शुभ प्रसंग बनेंगे लेकिन फिर भी आपको पसंद कम ही आएंगे लेकिन धन कि आमद ले देकर काम चलाऊ हो ही जाएगी। आज बाहरी संबंधों अथवा दूर के व्यवसाय से अकस्मात लाभ हो सकता है आज अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने का प्रयास करें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा ठंडी वस्तुओं के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका स्वभाव लापरवाह रहेगा कोई भी कार्य जब तक सर पर ना आ जाए करेंगे नहीं जिससे परिवार के सदस्यों से ताने सुनने को मिलेंगे। दिन के अधिकांश समय आप अपने में ही मस्त रहेंगे कार्य व्यवसाय में पुराने व्यवहारों के बल पर लाभ कमाएंगे लेकिन कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी धन आज आते ही जाने के मार्ग खोज लेगा। पैतृक कार्य अथवा किसी भी प्रकार के पिता संबंधित कार्य में निवेश करने से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए धन फंसने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र पर स्त्री संतानों के सहयोग की आशा लगाएंगे सहयोग मिलेगा भी लेकिन कुछ गड़बड़ होने पर बाद में स्वयं के निर्णय को ही दोष देंगे। संध्या के बाद धन लाभ होने से दैनिक खर्चों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी। खानपान में विशेष संयम रखें पेट खराब होने पर अन्य रोग होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे उसमें कुछ ना कुछ आशाजनक फल अवश्य मिलेगा। दिन भर आप अपने स्थान से दूर के स्थानों के विषय में अधिक रुचि लेंगे कार्य व्यवसाय हो अथवा पर्यटन बाहर घूमने के मौके तलाशेंगे। आर्थिक रुप से दिन परिश्रम करने के बाद भी सामान्य ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन उसका कुछ विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। फिर भी कुछ ना कुछ जोड़ तोड़कर अतिरिक्त आय अवश्य बनाएंगे लेकिन आज आर्थिक मामलों में संतोष कम ही होगा। दांपत्य जीवन में चंचलता आएगी ससुराल पक्ष या किसी नजदीकी रिश्तेदार से वैचारिक मतभेद अथवा कहासुनी हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र पर उच्चाधिकारियों से संबंध बनेंगे इन से तुरंत लाभ की आशा न रखें। संतानों का व्यवहार उद्दंड रहने पर भी किसी कारण से गर्व होगा। पेट से ऊपरी अंगों में कोई नया विकार बन सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है परिस्थितियां दिन के आरंभ से प्रतिकूल बनी रहेंगी बीच-बीच में थोड़ी राहत भी मिलेगी लेकिन आज किसी न किसी कारण से मन में नकारात्मक भावों का संचार बना रहेगा। कारोबार व्यवसाय में पैतृक संबंधों अथवा किसी न किसी रूप में पैतृक नाम सहयोग करेगा फिर भी आज आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय ना लें निवेश भूलकर भी ना करें पुराने उधार को शीघ्रातिशीघ्र चुकाने का प्रयास करें अन्यथा निकट भविष्य में मान भंग होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में प्रलोभन के अवसर मिलेंगे इनसे बचें अन्यथा जहां लाभ देख रहे हैं वहां धन एवं सम्मान दोनों खो सकते हैं। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे किसी अन्य की जमानत देने से भी बचें। संतानों के कारण भी कष्ट होने की संभावना है। धैर्य के साथ दिन बिताएं सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके मन में कुछ ना कुछ उधेड़बुन लगी रहेगी जिस कार्य को पहले करना है उसमें ढील देंगे व्यर्थ के कार्यों में रुचि लेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे लेकिन आज आपमें परोपकार की भावना कम ही रहने के कारण हर कार्य में निजी स्वार्थ तलाशेंगे कार्य व्यवसाय मध्यांन तक निराश करेगा लेकिन संध्या के आसपास किसी परिचित के सहयोग अथवा पुराने काम के पूर्ण होने पर आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा आज किसी भी कार्य में जोड़ तोड़ करने का प्रयास ना करें अन्यथा हानि होगी। आपका स्वभाव संतोष ही रहेगा लेकिन परिजन किसी विशेष कार्य में जल्दबाजी अथवा जिद करेंगे लेकिन स्वयं परिजनों की धीमी कार्यशैली के कारण गुस्सा आएगा शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा बैठे-बिठाए मुसीबत बढ़ेगी नौकरीपेशा से उच्चअधिकारी नाराज हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मूत्राशय से संबंधित समस्या हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

idea for news ke liye lacknow se anuj tyagi dehradun se byuro report .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *