*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

🌴🌴🌴 ⚜🕉⚜ 🌴🌴🌴
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 19 अगस्त 2022*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 23:01 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 25:53 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* बालव – 10:07 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ध्रुव – 20:58 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:52
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 23:59
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 06:07 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:46 से 12:24
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 23:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत ( वैष्णव / साधु – संन्यासी आदि के लिए ) , श्री गोकुलाष्टमी , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , नन्दोत्सव , ज्वालामुखी योग 23:00 तक पुनः 25:53 से , यमघण्ट योग 25:53 से सूर्योदय तक , श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , गुरू जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ), श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती , डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती , अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस , विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस व विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 25:10 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री गोगाजी नवमी ( मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज. ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:40 तक , ज्वालामुखी योग 25:09 तक , बुध कन्या राशि में 26:06 पर , शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 20:21 पर , रोहिणी व्रत ( जैन ) , सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस), श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती , संत हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस , विश्व मच्छर दिवस व ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कृष्ण गोविंद हे राम नारायण,*
*श्रीपते वासुदेवाजित श्रीनिधे।*
*अच्युतानन्त हे माधवाधोक्षज,*
*द्वारकानायक द्रौपदीरक्षक।।*
*अर्थात्👉*
_हे कृष्ण, हे गोविन्द, हे राम, हे नारायण, हे रमानाथ, हे वासुदेव, हे अजेय, हे शोभाधाम, हे अच्युत, हे अनन्त, हे माधव, हे अधोक्षज ( इंद्रियातीत), हे द्वारकानाथ, हे द्रौपदीरक्षक मुझ पर कृपा कीजिये।_
🌹

*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर​ रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2019 – राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।
2019 – गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।
2019 – भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।
2020 – कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने।
2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया।
2021 – भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1941 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे।
1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1967 – नंदना सेन – एक भारतीय अभिनेत्री ।
1982 – अरुंधति काटजू – भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1985 – सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट।
1989 – रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

*19 अगस्त को हुए निधन👉*

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।
1927 – स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।
1987 – सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे।
1987 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2019 – मोहम्मद ज़हूर “खय्याम” हाशमी, जिन्हें “खय्याम” नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2019 – डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2020 – पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ।
2020 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।
2021 – भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया।
2021 –

*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 गुरू जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
🔅 डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती।
🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस ।
🔅 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।
🔅 विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

 

*_⚜️ आज का राशिफल ⚜️_*
*_दिनांक 19 अगस्त 2022 शुक्र वार_*

*_🐐🐂💏💮🐅👩_*
*_〰️〰️〰️〰️〰️〰️_*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷*

 

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se Amit singh negi ke sath byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *