*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

🍀🍀🍀 ⚜🕉⚜ 🍀🍀🍀
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 09 जून 2022*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 08:23 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त 28:27 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* कौलव – 08:23 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्यतीपात – 25:49 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 13:50
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 14:04 से 15:49
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 08:23 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग जारी , नवमी में उपोषण करके शुक्लादेवी का पूजन , 9934591859 श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज ) , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार ) , श्री गंगा दशहरा ( दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री गंगा जन्मोत्सव लग्न 2 वृष में , पंचांग भेद से कल शुक्रवार को भी ) , डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस , श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती , श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस , मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस (Coral Triangle Day) व विश्व प्रत्यायन दिवस ( World Accreditation Day {WAD})।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 07:27 तक पश्चात् एकादशी शुरु , निर्जला एकादशी व्रत (स्मार्त /गृहस्थी, पंचागभेद ) , विघ्नकारक भद्रा 18:37 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 27:37 तक , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार ) , श्री गंगा दशहरा ( दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री गंगा जन्मोत्सव लग्न 2 वृष में , पंचागभेद से कल भी था ) , रूकमणि विवाह (उड़ीसा ), श्री गायत्री जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मानकर ), श्री बटुक भैरव जयंती , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन – पूजन , सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस व NATIONAL BALLPOINT PEN DAY.।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुभेन विधिना लब्ध-*
*मर्हाय प्रतिपादयेत् ।*
*क्रोधमुत्सृज्य दद्याच्च*
*नानुतप्येन्न कीर्तयेत् ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_शुभ कर्मों द्वारा प्राप्त हुआ धन सत्पात्र को अर्पण करना चाहिये। क्रोध को त्यागकर दान देना चाहिये और देने के बाद न तो उसके लिये पश्चात्ताप करना चाहिये और न उसे दूसरों को बताना ही चाहिये ।_
🌹

*9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1732 – जेम्स ओग्लेथॉरप को जॉर्जिया की कॉलोनी के लिए एक शाही चार्टर प्रदान किया गया।
1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1772 – क्रांतिकारी युद्ध का पहला नौसैनिक हमला प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ।
1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1790 – वेल्स में मिलफोर्ड हेवन के बंदरगाह की स्थापना के लिए रॉयल सहमति दी गई।
1807 – पोर्टलैंड के ड्यूक ने यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव जीता।
1815 – लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1833 – दुबई को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली।
1851 – सतर्कता रूपों की एस एफ समिति (पहली बार) स्थापित की गयी।
1873 – लंदन में एलेक्जेंड्रा पैलेस को इसके खोलने के बाद केवल एक पखवाड़े के बाद आग से नष्ट कर दिया गया।
1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1910 – जापान और रूस ने पूर्व क्षेत्र के विभाजन पर एक समझौते किया।
1923 – ब्रिंक्स ने पहली बख्तरबंद सुरक्षा वैन का खुलासा किया।
1930 – शिकागो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड बिल्डिंग को खोला गया।
1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1942 – ब्रिटिश विमान ने टारंटो में इतालवी नौसेना बेस पर हमला किया।
1944 – रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1960 – चीन मेंक्यू चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1991 – इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वेदश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
1999 – नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1999 – कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं,।
2001 – ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
2006 – म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
2008 – केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
2008 – अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।
2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
2011 – भारत के मशहूर चित्रकार और फिल्म निर्देशक रह चुके एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन।
2011 – दुनिया का पहला कृत्रिम अंग सबसे कम समय में प्रत्यारोपित किया गया। इसमें सांस की नली को बदला गया था।
2019 – जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के केशवान क्षेत्र में सेना की 26 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस के विशेष दस्ते ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया , जिसे आतंकियों ने पहाड़ को काट बनाया था ।
2019 – हांगकांग में प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन में लगभग दस लाख 40 हजार लोग शामिल हुए।
2020 – असम के तिनसुकिया जिले में बागजान के तेल के कुएं में लगी आग बेकाबू हो गई। कुएं के डेढ़ किमी के दायरे में रहने वाले कम से कम 6,000 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में रखा गया।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर के 423 लोगों को सऊदी अरब से तीन विशेष विमानों से स्वदेश वापस लाया गया।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्विट्जरलैंड के फेडरल काउंसलर के साथ विचार-विमर्श किया व कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की।
2021 – चीनी सेना ने ताइवान के क़रीब समंदर में एंफ़िबियस लैंडिंग एक्सराइसज़ की।

*9 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1912 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1913 – चौधरी दिगम्बर सिंह – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
1931 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
1933 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
1942 – अनिल मणिभाई नायक – सन २००९ में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1949 – किरण बेदी, भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस।
1959 – किरण मार्टिन – एक बच्चों की चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आशाकी संस्थापक।
1976 – अमीषा पटेल, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1981 – अनुष्का शंकर, भारतीय संगीतका।
1985 – सोनम कपूर, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1986 – करन वाही एक हिन्दी धाराविकों व फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ।

*9 जून को हुए निधन👉*

1900 – बिरसा मुंडा – आदिवासी नेता और लोकनायक।
1931 – हरि किशन सरहदी – भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी।
1934 – दिनेश चंद्र मजूमदार – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1936 – अब्बास तैयबजी – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1990 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1991 – राज खोसला – हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
1993 – सत्एन बोस, हिन्दी चलचित्र निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)।
1995 – एन.जी. रंगा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता।
2011 – मक़बूल फ़िदा हुसैन – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार।
2020 – अफ्रीकी देश बुरुंडी के राष्ट्रपति पियरे कुरुनजीजा का निधन हुआ।

*9 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज )।
🔅 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार )।
🔅 श्री गंगा दशहरा ( दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री गंगा जन्मोत्सव लग्न 2 वृष में , पंचांग भेद से कल शुक्रवार को भी )।
🔅 डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस ।
🔅 श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती।
🔅 श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस।
🔅 मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस (Coral Triangle Day)।
🔅 विश्व प्रत्यायन दिवस ( World Accreditation Day {WAD})।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 जून 2022 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se Amit Singh Negi ke sath byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *