*आज का इतिहास. 4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –*
*आज का इतिहास. 4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –*
मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर 1665 को हस्ताक्षर हुए।
स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना 1781 में की गयी।
भारत में 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
73 सालों के बाद समुद्र में 1985 को डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1998 को आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी,
डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 1998 को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी।एच।डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।
ईस्ट तिमोर में 1999 को सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा कोइराला 2005 को गिरफ़्तार।
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को 2007 में ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
केन्द्रीय कैबिनेट ने 2008 को सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
कोयला कंपनी SCCL को 2009 में मिनी रत्न कंपनी के समान स्वायत्ता दी गयी।
पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने 2012 में भारत को पहला पदक दिलाया।
*4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति –*
प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म 1825 को हुआ था।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म 1880 को हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म 1894 को हुआ था।
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म 1895 को हुआ था।
हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म 1906 को हुआ था।
भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को हुआ था।
भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 1952 को हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म 1962 को हुआ था।
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म 1971 को हुआ था।
*4 सितंबर को हुए निधन –*
भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन 1912 को हुआ था।
आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन 1997 में हुआ
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरण विद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन 2006 में हुआ।
*आज के महत्वपूर्ण अवसर अथवा पर्व–*
श्री राधा अष्टमी
Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se byuro report.
