*इतिहास की 17 नवंबर तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

🪷🪷🪷 ⚜🕉⚜ 🪷🪷🪷
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

*इतिहास की 17 नवंबर तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 17 नवंबर 2022*
*गुरुवार*
*🏚 नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 07:57 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी – 09:33 तक
*🌠नक्षत्र-* मघा – 21:20 तक
*🌠पश्चात्-* फाल्गुनी –
*💫करण-* तैतिल – 20:50 तक
*💫पश्चात्-* गर-
*✨योग-* इन्द्र- 25:23 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति-
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 17:22
*🌙चन्द्रोदय-* 24:01
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – (दिन-रात)
*🌠पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 13:25 से 14:44
*🎑ऋतु-* हेमंत
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*🌠पश्चात्-* पश्चिम

*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 07:57 तक पश्चात् नवमी शुरु,कालाष्टमी, प्रथमाष्टमी (उड़ीसा),राष्ट्रीय पुस्तक दिवस,नवजात शिशु दिवस (सप्ताह),पत्रकारिता दिवस,मिरगी दिवस,विश्व छात्र दिवस,विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस, लाला लाजपतराय पुण्यतिथि_*
*_🔅कल शुक्रवार को👉मार्गशीर्ष बदी नवमी 09:33 तक पश्चात् दशमी शुरु,_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परोक्षे कार्यहन्तारं,*
*प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।*
*वर्जयेत्तादृशं मित्रं,*
*विषकुम्भम्पयोमुखम् ।।*
*अर्थात:👉*
_जो आपके मुंह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते है। ऐसे लोग उस घड़े के समान हैं, जिसकी ऊपरी सतह पर दूध और अन्दर विष भरा होता है, ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।_
🌹

*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
1405 – सुलु की सल्तनत फिलीपींस में मिंडानाओ के तट सुलु द्वीपसमूह पर स्थापित की गई थी।
1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1774 – फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया – सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
1796 – फ्रांसीसी क्रांतिकारी युद्ध-फ्रांसीसी सेनाओं ने पीछे हटने के उत्तरार्ध की रेखा को काटने के लिए एक युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रिया के ब्रिज ऑफ आर्कोल की लड़ाई को हराया।
1810 – एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
1811 – चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1839 – Giuseppe Verdi का पहला ओपेरा ओबेरटो, कॉन्टे डी सैन बोनिफेसियो, पहली बार मिलान में टीट्रो अला स्काला में किया गया था।
1854 – मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी।
1858 – डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1869 – स्वेज नहर खुल गई, जिससे भूमध्य सागर और लाल सागर के माध्यम से इरुप्रो और एशिया के बीच यात्रा करने की अनुमति मिली।
1878 – इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।
1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1944 – द्वितीय ब्रिटिश सेना ने वासेम पर कब्जा कर लिया।
1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
1950 – तेनज़िन ग्यात्सो, 14 वें दलाई लामा, पंद्रह साल की उम्र में तिब्बत के राज्य मंत्री के रूप में आकर्षित हुए थे।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2000 – अलबर्टो फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति के पद से हटाया गया।
2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया। चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत
2016 – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू- कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।
2018 – ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पूरे फ्रांस में विरोध प्रदर्शन में 400 लोग घायल हो गए।
2019 – ईसन के अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को “ठम” कहा, उच्च गैसोलीन की कीमतों पर अशांति के बाद तेहरान को एक दिन पहले एक अस्थिरता के साथ लाया गया।

*17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1952 – सीरिल रामाफोसा – दक्षिण अफ़्रीका के पांचवें राष्ट्रपति हैं।
1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।

*17 नवंबर को हुए निधन👉*

2020 – मोहनजी प्रसाद – हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक थे।
2018 – कुलदीप सिंह चाँदपुरी – भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।
2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
2015 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।
2012 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
2008 – डार्विन दीनघदो पग – भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2007 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1962 – जसवंत सिंह रावत – भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
1928 – लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।

*17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅लाला लाजपतराय बलिदान दिवस
🔅राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
🔅नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
🔅राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस
🔅विश्व छात्र दिवस
🔅राष्ट्रीय मिरगी दिवस
🔅रघुनंदन स्वरूप पाठक पुण्यतिथि
🔅विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस या विश्व सीओपीडी

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜️⚜️🌴💎🌴⚜️⚜️

 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*🎊 आज का राशिफल 🎊*
*दिनांक : 17 नवंबर 2022*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा परन्तु किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते हैं। भ्रामक बातों में ना आयें सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते हैं लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के पूर्वार्ध में अशुभ समाचार मिलने से बेचैन रह सकते है। मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप प्रातः काल से ही पूर्व नियोजित कार्य से लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु इसके मध्यान तक पूर्ण ना होने से थोड़े अधीर रहेंगे। क्रोध में आकर आज कोई अनैतिक कार्य भी कर सकते है बाद में इसकी ग्लानि मन को दुखी करेगी। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय सामान्य चलने से निश्चिन्त रहेंगे परन्तु धन लाभ में कोई ना कोई अड़चन अवश्य आएगी। नौकरी पेशा जातक स्वयं को बेहतर दिखाने के चक्कर मे कोई बड़ी गलती कर सकते है जिसका दुष्परिणाम शीघ्र देखने को मिलेगा। गृहस्थ जीवन मे आज धैर्य की कमी रहेगी फिर भी वातावरण काम निकालने लायक रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे लेकिन इस अवधि में लाभ की आशा आलस्य-प्रमाद की भेंट चढ़ेगी। इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। किसी से काम निकालना आज अत्यंत मुश्किल रहेगा। धन लाभ के लिये तरस सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का आरंभिक भाग धन लाभ करेगा किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम सुनिश्चित होगा परन्तु इसमे विलम्ब हो सकता है। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी प्रथम दृष्टया यह झंझट ही लगेगा परन्तु बाद में लाभ दायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक अथवा किसी अन्य कार्य को लेकर उच्च प्रतिष्ठित लोगो के साथ भेंट होगी इसका परिणाम आपके पक्ष में परन्तु विलम्ब से आएगा। मध्यान के बाद परिस्थिति प्रतिकूल बनने लगेंगी सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देना पड़ेगा। परिजनों से किसी विषय को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप किसी सरकारी उलझन में पड़ सकते है। दो पक्षो के झगड़े में आपका ना बेवजह आने से व्यर्थ की भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन मध्यान के बाद गलतफहमी दूर होने से राहत की सांस लेंगे। फिर भी मध्यान तक ज्यादा सावधानी रखें। स्वभाव से चंचल रहेंगे किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच मान लेंगे जिससे बाद में परेशानी होगी। बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े रहेंगे लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से आज सतर्क रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se bureau report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *