*भाजपा किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

*भाजपा किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून, 30 सितम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून सेलाकुई में दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश नए- नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सीमाओं पर खड़े जवानों की चिंता करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री किसानों की चिंता करते हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि समाज कि हर वर्ग की चिंता नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से आज देश का हर एक किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है मंत्री जोशी ने कहा कि किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि जिसमें 2000 रुपये किसानों को दिए जाएंगे, जिसमे 200 करोड़ की व्यवस्था बजट में की है जो कि किसानों की आय दोगुनी करने में सार्थक कदम होगा।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने संकल्प लिए है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम किसानों की आय दुगनी करेंगे इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे भी भी विस्तार से जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कई राज्यों से कार्यक्रम में पहुंचे किसान मोर्चो के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता किसानों तक पहुंचाने में जरूर अपना योगदान दे जिससे किसान को योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोष को जैविक कृषि से संबंधित कीट उपहार स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सर्वजीत कौर सहित कई राज्यों के किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Idea for news ke liye dehradun se Amit singh negi ki report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *