सेवा सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत -गणेश जोशी। – Idea for News

सेवा सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत -गणेश जोशी।

सेवा सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत –गणेश जोशी।

 देहरादून 19 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के मनाते हुए वीरवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई और सेवा के रुप में जूस तथा बिस्कुट वितरित किये।
सेवा सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत –गणेश जोशी।https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
        विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्लास्टिक से बनी प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, कैरी-बैग एवं अन्य सामान का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही परिवार के किसी सदस्य, मित्रों एवं पड़ोसियों को इन सामान का उपयोग न करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। हमें अपने घर परिवार को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाली हानि के सम्बन्ध में भी जानकारी देनी चाहिए। उन्होनें कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है और इसका सीधा असर अब जन्तुओं के बाद मानव प्रजाति पर पढ़ने लगा है। उन्होनें कहा कि डेंगू जैसी गम्भीर बिमारी भी इसी के कारण होने का अनुमान है।
          विधायक जोशी ने कहा कि विद्यालय के माध्यम से इस अभियान को बहुत तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है क्योंकि एक बच्चें के घर में 4 सदस्य होते हैं और एक छात्र को प्लास्टिक मुक्त की शपथ दिलाई जाए तो यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।
           इस अवसर पर पार्षद भूपेन्द्र कठैत, प्रधानाचार्य मंजू कौशिक, रा0प्रा0वि0 के प्रभारी डीएस असवाल, मधुवाला बिष्ट, अनीता पुरोहित, अल्का बिजल्वाण, प्रमिला रावत, इन्द्र चौधरी, रमेश कुमार, रवि सकलानी आदि उपस्थित रहे।
आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *