उत्तराखंड की हाॅट हरिद्वार संसदीय सीट पर निशंक ने ढाई लाख से मारी बाजी! – Idea for News

 उत्तराखंड की हाॅट हरिद्वार संसदीय सीट पर निशंक ने ढाई लाख से मारी बाजी!

 उत्तराखंड की हाॅट हरिद्वार संसदीय सीट पर निशंक ने ढाई लाख से मारी बाजी!

उत्तराखंड की हाॅट हरिद्वार संसदीय सीट एक बार फिर भाजपा ने अपने नाम कर दी। हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की जीत एक बार
 उत्तराखंड की हाॅट हरिद्वार संसदीय सीट पर निशंक ने ढाई लाख से मारी बाजी!https://ideafornews.in/wp-admin/post-new.php
फिर मोदी लहर के सहारे आई है। मतदान के समय से ही निशंक की जीत तय तो मानी जा रही थी, लेकिन जीत का अंतर दो लाख से अधिक पहुंच जाएगा, यह किसी को अनुमान नहीं था। निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं। वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक जब पहली बार सांसद का चुनाव लड़े थे, जब उनके मुकाबले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत थी और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बावजूद मोदी लहर का जबरदस्त असर था और निशंक करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते थे। जीत के बाद देहरादून पहुंचने पर हरिद्वार सांसद निशंक का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग निशंक के आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। निशंक ने सबका आभार जताते हुए धन्यवाद अदा किया। मीडिया से बात करते हुए हरिद्वार सांसद निशंक ने कहा कि जटिल समीकरणों वाली सीट थी। तमाम समीकरणों को पीछे छोड़ते हुए हरिद्वार की जनता ने पीएम मोदी और मेेरी विकास कार्यों पर मोहर लगाने काम किया है। 

बाइट- डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद हरिद्वार लोकसभा

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से अमित सिंह नेगी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *