उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी चिदानंद से की मुलाकात – Idea for News

उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी चिदानंद से की मुलाकात

उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी चिदानंद से की मुलाकात

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों और ऋषि कुमारों ने वेदमंत्रों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा कर धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया।

परमार्थ निकेतन पहुंचकर उन्होंने स्वामी चिदानंद मुनि से भेंट की। साथ ही आगामी मार्च में बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में युगल दंपती को आशीर्वाद देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

स्वामी चिदानंद ने कहा कि सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आदिगुरू शंकराचार्य के पदचिन्हों का अनुकरण करते हुए सनातन धर्म की मशाल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही सनातन संस्कृति की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित कर रहे हैं।

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन के तट से सनातन के संदेश के साथ संस्कृति और संस्कारों का उद्घोष प्रतिदिन होता है। उन्होंने परमार्थ गंगा तट पर कथा आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

कहा कि यह स्थान वास्तव में अपार शांति प्रदान करने वाला है। इस दौरान स्वामी चिदानंद ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को रुद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

आईडिया फॉर न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *