नैनीताल -डिजी लॉकर में था ड्राइविंग लाइसेंस…फिर भी नैनीताल पुलिस ने काट दिया 5000 रुपए का चालान! – Idea for News

नैनीताल -डिजी लॉकर में था ड्राइविंग लाइसेंस…फिर भी नैनीताल पुलिस ने काट दिया 5000 रुपए का चालान!

नैनीताल -डिजी लॉकर में था ड्राइविंग लाइसेंस…फिर भी नैनीताल पुलिस ने काट दिया 5000 रुपए का चालान!

स्थानीय निवासी गौरव पंत बताते हैं कि नैनीताल पुलिस द्वारा मेरा 5 हजार का चालान ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर काटा गया, जबकि मेरे पास डिजी लॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध था.वही आरटीओ विभाग कहता है कि डिजी लॉकर मान्य है अगर आपके पास डिजी लॉकर पर सारे डॉक्यूमेंट है तो आपका कहीं भी चालान नहीं कट सकता है.

हल्द्वानी.डिजी लॉकर एक वर्चुअल लॉकर होता है. इसमें आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आईडी कार्ड आदि सुरक्षित कर सकते हैं. इसमें अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी होता है. इसमें आप कई तरह के सरकारी प्रमाण पत्र आदि भी स्टोर कर सकते हैं. पूरे भारत में डिजी लॉकर पर डॉक्यूमेंट दिखाने पर आपका चालान नहीं होगा लेकिन नैनीताल जिले में ऐसा नहीं हो रहा है. नैनीताल जिले में डिजी लॉकर पर डॉक्यूमेंट नहीं देखे जा रहे है और चालान किए जा रहे है. वही नैनीताल जिले में आरटीओ विभाग कहता है कि डिजी लॉकर मान्य है अगर आपके पास डिजी लॉकर पर सारे डॉक्यूमेंट है तो आपका कहीं भी चालान नहीं कट सकता है.

स्थानीय निवासी गौरव पंत बताते हैं कि नैनीताल पुलिस द्वारा मेरा 5 हजार का चालान ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर काटा गया, जबकि मेरे पास डिजी लॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध था. डिजी लॉकर में डॉक्यूमेंट होने की बात मैंने चालान काट रहे सब इंस्पेक्टर से कहीं पर उन्होंने मेरी कुछ भी बात नहीं सुनी और मेरी सभी बातों को अनदेखा कर दिया और मेरा ₹5000 का ड्राइविंग लाइसेंस न होने का चालान काट दिया, ऐसे में भारत डिजिटल की और कैसे आगे बढ़ पाएगा.

कैसे डिजिटल होगा भारत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत डिजिटल क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते थे लेकिन सरकारी सुविधाएं और डिजी लॉकर में सभी डॉक्यूमेंट रखने के बाद भी मेरा चालान किया गया. उनका कहना है कि हमें जरूरत है कि सभी लोग जागरूक हो और ऐसे लोगों की शिकायत जरूर करें जो डिजी लॉकर पर सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध होने के बाद भी चालानी कार्रवाई कर रहे हैं.

क्या कहते हैं एआरटीओ?
वही ज्यादा जानकारी के लिए हमने यह एआरटीओ विमल पांडे से बातचीत की उन्होंने कहा कि डिजी लॉकर पूरे भारत देश में मान्य है और नैनीताल जिले में भी डिजी लॉकर पर डॉक्यूमेंट दिखाना बिल्कुल मान्य है, अगर आप के पास डिजी लॉकर में सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं तो आपका चालान भारत देश में कहीं भी नहीं हो सकता है. हमारे द्वारा जितनी भी वाहनों की चेकिंग कि जाती है जो भी अपने डॉक्यूमेंट डिजी लॉकर पर दिखता है तो सारे डॉक्यूमेंट मान्य माने जाते हैं.

कॉपी पेस्ट विद थैंक्स

आइडिया फॉर न्यूज़ के लिए नैनीताल से ब्यूरो रिपोर्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *