*आज का इतिहास 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—*

*आज का इतिहास 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:—*

अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने 1837 में दिल्ली का शासन संभाला।
चीन के ह्वांग-हो नदी में 1887 में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
अमेरिका ने 1928 में चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
इंडोनेशिया 1950 में संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
फ्रांस में 1958 में संविधान लागू हुआ।
एतोमिया के जल पोत के 1994 में तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 1997 में अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने 2006 में लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने 2007 में विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा 2009 में पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
*28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति :—*
अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का 1746 जन्म।
आध्यात्मिक गुरु शिरडी साईं बाबा का 1836 में जन्म।
हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का 1885 में जन्म।
महान् स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह का 1907 में जन्म।
अभिनेता पी. जयराज का 1909 में जन्म।
भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का 1929 में जन्म।
भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का 1949 में जन्म।
प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का 1982 में जन्म।
बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का 1982 में जन्म।
*28 सितंबर को हुए निधन:—*
मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का 1837 में निधन।
फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का 1895 में निधन।
प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का 1953 में निधन।
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का 2008 में निधन।
भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का 2012 में निधन।
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का 2015 में निधन।

Idea for news ke liye lacknow se Anuj tyagi dehradun se byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *