*22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*आज का इतिहास*

*22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

अमेरिकी कांग्रेस ने 1789 में पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा 1792 में हुई।
अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को 1903 में आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
फिलिस्तीन के जनादेश को 1922 में राष्ट्रसंघ परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई।
ब्रिटेन में 1955 को टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने 1961 में शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए
अमेरिकी यान 1966 में ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने 1977 में कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में 1980 को परिवर्तित हुआ।
नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन वर्ष 1988 में शुरू हुआ।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को 1992 में निष्कासित किया।
फ़्रांस ने 2002 को आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल 2006 में अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
नासा के एअर क्राफ़्ट ने 2007 में मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
भारतीय योजना आयोग ने 2011 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।
*22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति –*
समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 1869 में हुआ।
चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म 1922 में हुआ।
भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म 1950 में हुआ।
*22 सितंबर को हुए निधन –*
आज ही के दिन सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में 1539 को निधन हुआ था। इन्होने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।
भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 1791 में हुआ था।
जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल आला मौदूदी का निधन 1979 में हुआ था।
हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन 1991 में हुआ।
क्रिकेट खिलाड़ी और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन 2011 में हुआ।

Idea for news ke liye lucknow se anuj tyagi dehradun se amit singh negi kr sath byuro report.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *