कोविड-19 और डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
कोविड-19 और डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 और डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोविड के पॉजिटिव मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए चार जिलों में शनिवार और रविवार को लाकडाउन लागू किया गया है। आवश्यकता हुई तो आगे भी इस पर विचार किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों से लगातार सम्पर्क बनाए रखें। लोगों से संवाद बना रहना चाहिए।……वहीं डेंगू की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री ने हर रविवार को विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये हैं…… मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू पर भी सतर्क और सावधान रहना है। हर रविवार को विशेष अभियान चलया जाए। लोगों को प्रेरित किया जाए कि हर रविवार को केवल 15 मिनिट का समय निकालें और अपने घर में या घर के आसपास इकट्ठा पानी को हटा दें। डेंगू को न पनपने दें।
बाइट- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
Idea for news ke liye dehradun se amit singh negi ki report.
